दिल्ली से अयोध्या की दूरी और जाने का आसान तरीका – Delhi Se Ayodhya Ki Duri

अयोध्या नगरी हिन्दुओ के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है। यह शहर, उत्तर प्रदेश में, सरयू नदी के किनारे पर स्थित है। यदि आप इस साल दिल्ली से अयोध्या जाने की योजना बना रहे है, तो हम यहाँ बताएँगे की आप दिल्ली से अयोध्या आसानी से कैसे पहुंच सकते है, और Delhi Se Ayodhya Ki Duri कितनी है। तो आइये विस्तार से बात करते है।

Table of Contents

दिल्ली से अयोध्या की दुरी – Delhi Se Ayodhya Ki Duri

दिल्ली से अयोध्या के बीच की दूरी ( Delhi Se Ayodhya Ki Duri ) लगभग 700 किलोमीटर है। इसे सड़क मार्ग और वायु मार्ग दोनों से ही बहुत आसानी से तय किया जा सकता है।

सड़क द्वारा राजधानी दिल्ली से अयोध्या के बीच की दुरी  700 किलोमीटर
हवाई मार्ग से राजधानी दिल्ली से अयोध्या के बीच की दुरी  531 किलोमीटर
दिल्ली का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट  इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
अयोध्या का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट

 महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम

सड़क द्वारा राजधानी दिल्ली से अयोध्या पहुंचने में लगने वाला समय  लगभग 10 से 12 घंटा

दिल्ली से अयोध्या कैसे जाएं – How To Reach Ayodhya from Delhi

यदि आप भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम यहां पर आपको बताएंगे कि आप दिल्ली से अयोध्या आसानी से कैसे पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली से अयोध्या तक जाने के लिए 4 बहुत ही आसन तरीके है, जैसे:- ट्रैन से, बस से, हवाई जहाज से या अपने निजी वाहन से। इन सभी माध्यमो को नीचे विस्तार से बताया गया है।

ट्रैन से दिल्ली से अयोध्या कैसे जाये? – Delhi to Ayodhya by Train

दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन एक सुविधाजनक और आसान विकल्प है। दिल्ली से अयोध्या के लिए बहुत सारी ट्रेने उपलब्ध है, जो आपको बहुत ही आराम से अयोध्या धाम पंहुचा देंगी। अयोध्या के रेलवे स्टेशन का नाम “अयोध्या धाम जंक्शन” है, जो भगवन श्री राम मंदिर से तक़रीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

दिल्ली से अयोध्या ट्रेन टिकेट किराया – Delhi To Ayodhya Train Ticket Price

ट्रैन के टिकट का मूल्य यात्रा के वर्ग के आधार पर भिन्न – भिन्न  होता है, जैसे:- सामान्य वर्ग , स्लीपर क्लास, 3rd एसी, 2nd एसी और 1st एसी।

सामान्य वर्ग का किराया 200 रुपये से 400 रुपये तक ( लगभग )
स्लीपर क्लास का किराया 400 रुपये से 800 रुपये तक ( लगभग )
3rd एसी (AC) का किराया 1000 रुपये से 1500 रुपये तक ( लगभग )
2nd एसी (AC) का किराया 1500 रुपये से 2000 रुपये तक ( लगभग )
1st एसी (AC) का किराया 2200 रुपये से 3000 रुपये तक ( लगभग )
Delhi To Ayodhya Train ( Delhi Se Ayodhya Ki Duri )
Delhi To Ayodhya Train ( Delhi Se Ayodhya Ki Duri )

दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए बेस्‍ट ट्रेन

  • ट्रेन नंबर :- 22426 – वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर :- 14206 – दिल्ली फ़ैज़ाबाद एक्स्प्रेस
  • ट्रेन नंबर :- 12226 – कैफियत एक्स्प्रेस
  • ट्रेन नंबर :- 13484 – फरक्का एक्स्प्रेस
  • ट्रेन नंबर :- 5716 – गरीब नवाज एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर :- 15558 – अमृत भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर :- 15026 – आनंद विहार टर्मिनल मऊ एक्सप्रेस

हवाई जहाज से दिल्ली से अयोध्या कैसे जाये? – Delhi To Ayodhya By Air

यदि आप यात्रा में समय बचाना चाहते हैं, तो हवाई यात्रा आपके लिए सबसे तेज और सुविधाजनक विकल्प है। दिल्ली के “इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट” से अयोध्या के “महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे” के लिए प्रतिदिन उड़ान की सेवा उपलब्ध है। दिल्ली से अयोध्या धाम के लिए हवाई जहाज का किराया लगभग 3000 रुपये से लेकर रु 4000 रुपये तक है, हालांकि यह किराया यात्रा के सीजन के दौरान घट या बढ़ सकता है।

दिल्ली से अयोध्या की उड़ान की दूरी लगभग 530 किलोमीटर है, नई दिल्ली से अयोध्या तक हवाई जहाज से यात्रा पूरी करने में 1 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद आप वहां से आसानी से 20 से 30 मिनट में  राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। हवाई अड्डे से राम मंदिर तक की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है, और वह से टैक्सी या ऑटो-रिक्शा का किराया लगभग 80 से 150 रुपये के बीच होता है।

Delhi To Ayodhya By Air
Delhi To Ayodhya By Air

 

इसे भी पढ़े :- Chuka Beach कैसे पहुंचे और कहाँ रुके सम्पूर्ण जानकारी

बस द्वारा दिल्ली से अयोध्या कैसे जाये? – Delhi To Ayodhya By Bus

अगर आप बस से अयोध्‍या जाना चाहते हैं, तो आपके पास अयोध्या जाने के लिए दो विकल्प हैं :- निजी बस सेवा और सरकारी बस सेवा। आप अपने बजट के अनुसार इन दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन कर सकते है।

निजी बस द्वारा दिल्ली से अयोध्या – Delhi To Ayodhya By Private Bus

यदि आप निजी बस द्वारा दिल्ली से अयोध्या जाना चाहते है, तो आप आसानी से अपना टिकट विभिन्न वेबसाइटों या एप्लिकेशन जैसे :- रेड बस या पेटीएम पर जाकर सीट बुक कर सकते हैं। बस पकड़ने के लिए आपको कश्मीरी गेट जाना होगा।

दिल्ली से अयोध्या तक प्राइवेट बस के टिकट का अनुमानित मूल्य तक़रीबन 1200 रुपये से 1500 रुपये तक होता है। Delhi Se Ayodhya Ki Duri लगभग 700 किलोमीटर है, और इस यात्रा को तय करने में सामान्यतः 10 से 12 घंटे का समय लगता है।

Delhi To Ayodhya By Bus
Delhi To Ayodhya By Bus

सरकारी बस द्वारा दिल्ली से अयोध्या – Delhi To Ayodhya By Government Bus

यदि आप सरकारी बस से अयोध्‍या जाना चाहते हैं, तो दिल्ली में दो मुख्य आईएसबीटी बस स्टैंड हैं। आनंद विहार बस स्टैंड और कश्मीरी गेट आईएसबीटी – जहां से आपको अयोध्या के लिए बसे आराम से मिल जायँगी। जो उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें होती है, जिनका किराया तकीबन 500 रुपये से 800 रुपये के बीच होता है। और यात्रा करने में लगने वाला समय समय लगभग 10 से 12 घंटे का होता है।

Delhi To Ayodhya By Bus
Delhi To Ayodhya By Bus ( Delhi Se Ayodhya Ki Duri )

बाइक से अयोध्या कैसे जाये? – दूरी, समय और खर्च

यदि आप बाइक से दिल्ली से अयोध्या जाना चाहते हैं, तो आपको अयोध्या पहुंचने में लगभग 12 से 15 घंटे का समय लग सकता है, और Delhi Se Ayodhya Ki Duri तक़रीबन 700 किलोमीटर है। सर्वप्रथम आपको नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के जरिये यमुना एक्सप्रेस-वे पे पहुंचना होगा, और यमुना एक्सप्रेस-वे से आप आगरा आसानी से पहुंच सकते हैं। और आगरा पहुंचने के बाद आप आगरा एक्सप्रेस-वे से सीधा लखनऊ पहुंच सकते हैं, फिर लखनऊ से आगे बाराबंकी होकर आप आसानी से अयोध्या नगरी पहुंच सकते हैं।

सड़क द्वारा दिल्ली से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा मार्ग

सड़क द्वारा दिल्ली से अयोध्या पहुंचने के लिए सबसे अच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे है। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे से आप आगरा पहुंच कर फिर आगरा से लखनऊ हाईवे और फिर लखनऊ से आगे बाराबंकी होकर आप आसानी से अयोध्या नगरी पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- दिल्ली से केदारनाथ कैसे पहुंचे? : Delhi Se Kedarnath Kaise Jaye

अयोध्या में घूमने की जगह – Ayodhya Me Ghumne Ki Jagah

  1. भव्य श्री राम मंदिर
  2. कनक भवन
  3. गुलाब बाड़ी
  4. त्रेता के ठाकुर
  5. छोटी छावनी
  6. नागेश्वरनाथ मंदिर
  7. तुलसी स्मारक भवन
  8. बहू बेगम का मकबरा
  9. राजा मंदिर
  10. राम कथा पार्क
  11. मोती महल
  12. दशरथ भवन

FAQ’s ( Delhi Se Ayodhya Ki Duri )

दिल्ली से अयोध्या ट्रेन का किराया कितना है?

नई दिल्ली से अयोध्या ट्रैन किराया सुची 1. सामान्य वर्ग का किराया 200 रुपये से 400 रुपये तक 2. स्लीपर क्लास का किराया 400 रुपये से 800 रुपये तक 3. एसी (AC) का किराया 1000 रुपये से 3000 रुपये तक

अयोध्या जाने में कितना खर्चा आएगा?

अयोध्या जाने में प्रति व्यक्ति 5000 रुपए से 6000 रुपए तक का खर्चा आराम से आ जायेगा।

दिल्ली से अयोध्या जाने में कितना घंटा लगता है?

दिल्ली से अयोध्या पहुंचने में तक़रीबन 10 से 12 घंटे का समय लगता है।

दिल्ली से अयोध्या कितने किलोमीटर पड़ती है?

दिल्ली से अयोध्या तक की दुरी लगभग 690 किलोमीटर है।

दिल्ली से अयोध्या फ्लाइट का किराया कितना है?

दिल्ली से अयोध्या तक फ्लाइट का किराया लगभग 3000 रुपए से 5000 रुपए तक है।

अयोध्या कौन से राज्य में आता है?

जिला अयोध्या - उत्तर प्रदेश राज्य में आता है।

दिल्ली से अयोध्या का बस का किरया कितना है?

दिल्ली से अयोध्या का बस का किरया लगभग 600 रुपए से 1500 तक है।

निष्कर्ष – Conclusion

हमने इस पोस्ट में आपको Delhi Se Ayodhya Ki Duri के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है, और आयोध्या तक यात्रा के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी है, आप अपने सुविद्यानुसार सही यात्रा का चयन कर सकते हैं, और हमे आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बहुत सारी जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें “ट्रेवल हिंदी” से। इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट जरूर करे।

धन्यवाद …… आपका दिन सुबह हो …….🙏