वृन्दावन कैसे पहुंचे? ये है सबसे आसान तरीका – Vrindavan Kaise Jaye

वृन्दावन, उत्तर प्रदेश में स्थित एक पवित्र और धार्मिक शहर है। मान्यताओं के अनुसार वृन्दावन वह शहर है, जहां श्री कृष्ण जी ने अपना बाल्यावस्था व्यतीत किया था। वृन्दावन में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के बहुत से प्रसिद्ध मंदिर है, इसीलिए यहाँ पे प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु आते है। अगर आप भी भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए वृन्दावन जाना चाहते है, तो नीचे विस्तार से बताया गया है की Vrindavan Kaise Jaye और वृन्दावन पहुंचने के कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए है।

Table of Contents

वृन्दावन कैसे पहुंचे? – Vrindavan Kaise Jaye

वृन्दावन में प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु आते है, जिसके परिणाम स्वरूप आपको यहाँ पे पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। यहाँ पे आप हवाई मार्ग, सड़क या रेल किसी भी माध्यम से जा सकते है। हवाई, सड़क और रेल तीनो माध्यम के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

ट्रैन से वृन्दावन कैसे पहुंचे – How To Reach Vrindavan By Train

How To Reach Vrindavan By Train
How To Reach Vrindavan By Train

वृन्दावन में एक रेलवे स्टेशन है, लेकिन सभी ट्रेने यहाँ नहीं रुकती है। इसलिए आपको “मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन” के लिए ट्रैन पकड़ना होगा, जोकि वृन्दावन से 14 किलोमीटर की दुरी पे स्थित है। मथुरा जंक्शन पहुंचने के बाद मथुरा से वृंदावन के लिए कुछ लोकल ट्रेने भी चलती हैं, जिससे आप वृन्दावन आसानी से जा सकते है, या फिर मथुरा जंक्शन पहुंचने के बाद आप बस, टैक्सी या ऑटो की सहायता से वृन्दावन आराम से जा सकते है।

नोट :- आप जहां से यात्रा प्रारम्भ कर रहे है, अगर वहां से डायरेक्ट वृन्दावन के लिए ट्रैन मिलता है, तो आप उसी ट्रैन को प्राथमिकता दे जिससे आपको वृन्दावन पहुंचने में आसानी होगी।

सड़क द्वारा वृन्दावन कैसे पहुंचे? – How To Reach Vrindavan By Road

How To Reach Vrindavan By Road
How To Reach Vrindavan By Road

वृन्दावन भारत के लगभग सभी शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां सड़क मार्ग से पहुंचना बहुत ही आसान है। भारत के कुछ प्रमुख शहरों से वृन्दावन के लिए कुछ नियमित बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। मथुरा, गुड़गांव, आगरा और दिल्ली जैसी कुछ नजदीकी शहरो से वृन्दावन के लिए सरकारी और निजी दोनों बसें उपलब्ध हैं। अगर आप खुद आपने यहां से ड्राइव कर के आना चाहते है, तो गूगल मैप की सहायता से आप वृन्दावन आराम से आ सकते है। 

हवाई मार्ग से वृन्दावन कैसे पहुंचे? – How To Reach Vrindavan By Air

How To Reach Vrindavan By Air
How To Reach Vrindavan By Air

वृन्दावन का सबसे निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो वृन्दावन से 150 किलोमीटर दूर दिल्ली शहर में स्थित है। हवाई मार्ग से वृन्दावन आने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली के लिए फ्लाइट लेना होगा, दिल्ली पहुंचने के पश्चात आपको कैब, बस या स्थानीय परिवहन की सहायता से दिल्ली से वृन्दावन जाना होगा, जिसमे लगभग 3 – 4 घंटे का समय लगता है।

इसे भी पढ़े :- छोटा कैलाश हल्द्वानी घूमने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी 

दिल्ली से वृन्दावन कैसे जाये? – Delhi se Vrindavan kaise jaye

  1. ट्रैन द्वारा :- दिल्ली से वृन्दावन आप ट्रैन से बिल्कुल आसानी से जा सकते है, क्योकि दिल्ली से वृन्दावन के बीच सीधा रेल संपर्क है। आपको ट्रेन से दिल्ली से वृन्दावन पहुंचने में लगभग 3 से 4 घंटे लगेंगे।
  2. सड़क द्वारा :- वृन्दावन दिल्ली से लगभग 150 किलोमृतर दूर है। दिल्ली से वृन्दावन पहुंचने का सबसे आसान मार्ग NH-19 है, जिसके माध्यम से वृन्दावन बहुत ही आराम से पंहुचा जा सकता है।
  3. हवाई जहाज द्वारा :- दिल्ली से वृन्दावन के बीच कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है, आपको वृन्दावन पहुंचने के लिए सड़क मार्ग या ट्रेन से यात्रा करना होगा है।

मथुरा से वृन्दावन कैसे जाये? – Mathura se Vrindavan kaise jaye

  1. ट्रैन द्वारा :- मथुरा से वृन्दावन के बीच सीधी रेल कन्नेक्टविटी है, जिसकी सहायता से आप आसानी से मथुरा से वृन्दावन पहुंच सकते है।
  2. सड़क द्वारा :- मथुरा से वृन्दावन की दुरी लगभग 14 किलोमीटर है, जहां आप आसानी कैब या स्थानीय परिवहन की सहायता से पहुंच सकते है। 
  3. हवाई जहाज द्वारा :- कोई उड़ान नहीं।

मुंबई से वृन्दावन कैसे जाये? – Mumbai se Vrindavan kaise jaye

  1. ट्रैन द्वारा :- सवर्प्रथम आपको मुंबई से मथुरा के लिए ट्रैन लेना होगा, मथुरा पहुंचने के बाद आपको टैक्सी या स्थानीय परिवहन की सहायता से वृन्दावन जाना होगा।
  2. सड़क द्वारा :- सड़क द्वारा मुंबई से वृन्दावन जाने के लिए सबसे पहले आपको मुंबई से वड़ोदरा जाना होगा, वड़ोदरा से उदयपुर – अजमेर – जयपुर – भरतपुर से मथुरा होते हुवे आप वृन्दावन पहुंच जायेंगे।
  3. हवाई जहाज द्वारा :- सवर्प्रथम आपको दिल्ली के लिए उड़ान भरना होगा, दिल्ली पहुंचने के बाद आपको कैब या स्थानीय परिवहन की सहायता से वृन्दावन जाना होगा।

आगरा से वृन्दावन कैसे जाये? – Agra se Vrindavan kaise jaye

  1. ट्रैन द्वारा :- सवर्प्रथम आपको आगरा से मथुरा के लिए ट्रैन पकड़ना होगा, मथुरा पहुंचने के पश्चात आपको टैक्सी, कैब या स्थानीय परिवहन की सहायता से वृन्दावन जाना होगा।
  2. सड़क द्वारा :- आगरा से वृन्दावन की दुरी लगभग 70 किलोमीटर है, जहां आप कैब, बस या स्थानीय परिवहन की सहायता से आगरा से वृन्दावन पहुंच सकते है। 
  3. हवाई जहाज द्वारा :- कोई उड़ान नहीं।

वृन्दावन के दर्शनीय स्थल – Places To visit in Vrindavan

वृन्दावन के कुछ प्रमुख दर्शनी स्थल :-

  1. बांके बिहारी मंदिर – Banke Bihari Mandir
  2. केशी घाट – Keshi Ghat
  3. प्रेम मंदिर – Prem Mandir
  4. कात्यायनी पीठ – Katyayani Peeth
  5. निधिवन – Nidhivan
  6. श्री जुगल किशोर जी मंदिर – Sri Jugal Kishore Ji temple
  7. इस्क्कोन वृन्दावन – ISKCON Vrindavan
  8. गोपेश्वर महादेव मंदिर – Gopeshwar Mahadev Temple
  9. राधा रमन टेम्पल – Radha Raman Temple
  10. श्री कृष्णा बलराम मंदिर – Sri Krishna Balram Temple
  11. सेवा कुञ्ज – Seva Kunj
  12. गोविन्द देवजी मंदिर – Govind Devji Temple
  13. श्री रंगनाथ जी मंदिर – Sri Rangnath Ji Mandir
  14. माता वैष्णो देवी धाम – Mata Vaishno Devi Dham
  15. श्री अष्ट सखी मंदिर – Sri Ashta Sakhi Temple

इसे भी पढ़े :- 30+ माउंट आबू में घूमने की जगह, खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

FAQ’s ( Vrindavan Kaise Jaye )

मथुरा स्टेशन से वृंदावन कितना किलोमीटर है?

मथुरा स्टेशन से वृंदावन की दुरी लगभग 12 से 13 किलोमीटर है।

वृंदावन जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना होगा?

वृन्दावन में एक रेलवे स्टेशन है, लेकिन सभी ट्रेने यहाँ नहीं रुकती है। इसलिए आपको मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा।

वृंदावन घूमने में कितने दिन लगते हैं?

वृन्दावन के सारे दर्शनी स्थल अच्छे से घूमने में लगभग 3 दिन का समय आराम से लग जायेगा।

वृंदावन किस महीने में जाना अच्छा होगा?

वृंदावन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का महीना होता है।

वृंदावन में धर्मशाला का किराया कितना है?

वृंदावन में धर्मशाला का किराया 300 रुपए से 600 रुपए तक है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस पोस्ट में आपको Vrindavan Kaise Jaye और कैसे जाना है, सभी के बारे में बताया गया है। जैसे :- सड़क द्वारा, रेल द्वारा और हवाईजहाज द्वारा इन सभी को अच्छे से बताया गया है। अगर आप यहां तक आ चुके है तो इसे शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह के और भी इन्फोर्मटिवे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहें ट्रेवल हिंदी से। इस पोस्ट से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट जरूर कीजियेगा। पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद …..

Leave a Comment