सहस्त्रधारा देहरादून : समय, खर्च एवं घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

सहस्त्रधारा जलप्रपात देहरादून के मुख्य शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पे घने जंगल के बीच स्थित है। “सहस्राधारा” शब्द का अर्थ – “हज़ारों धाराओं का मिलना” या “हज़ारों तहों वाला झरना” है। यह झरना अपने प्राकृतिक सुंदरता, शांति और प्राकृतिक सल्फर स्प्रिंग्स के लिए प्रशिद्ध है, जिसके बारे में यह माना जाता है, कि यहाँ का पानी विभिन्न औषधीय गुणों से युक्त हैं, और इस झरने के पानी से कई त्वचा संबंधी रोगों का उपचार भी होता है।

अगर आप भी इन छुट्टियों में सहस्राधारा जाने का प्लान बना रहे है, और सहस्राधारा के बारे में जानकारी इकट्ठा करना चाहते है, तो आप बिलकुल सही पोस्ट पे आये हैं। तो आइये बिस्तार से बात करते हैं Sahastradhara Waterfall Dehradun के बारे में।

Table of Contents

सहस्त्रधारा जलप्रपात देहरादून – Sahastradhara Waterfall Dehradun

Sahastradhara Waterfall Dehradun
Sahastradhara Waterfall Dehradun

सहस्त्रधारा देहरादून का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, जहाँ हर साल हज़ारों की संख्या में पर्यटक आते है। यह एक ऐसा पर्यटक स्थल है, जहाँ पे आपको देखने व करने के लिए बहुत सारी चीजे मिल जायँगी, जैसे :- सल्फर स्प्रिंग्स में डुबकी लगाना, गुफाओं का पता लगाना, रोपवे की सवारी करना, मंदिर में जाना या पिकनिक स्पॉट पर आराम करना, सहस्त्रधारा में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है।

सहस्त्रधारा झरना अपने नाम के अनुरूप है, जहां हजारों झरने एक साथ बनते हैं। अगर आप मानसून के समय यहाँ आयेंगे तो आपको समझ आएगा कि इसे ऐसा क्यों कहा जाता है। अपनी विशालता के कारण, यह पूरी दुनिया में प्रशिद्ध है। इसके पहाड़ी क्षेत्र में कई छोटे-छोटे झरने हैं, और सभी झरने एक साथ मिलकर एक बड़ा झरना बनाते हैं। सहस्त्रधारा प्राकृतिक सौंदर्य होने के साथ साथ एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक खजाना भी है।

सहस्त्रधारा जलप्रपात मुख्य रूप से अपने चिकित्सीय और औषधीय लाभों के लिए प्रसिद्ध है। यह झरना, जिसे सल्फर स्प्रिंग्स भी कहा जाता है, वो चूना पत्थर के ऊपर से बहता है, जिसके परिणामस्वरूप सल्फर युक्त पानी नीचे आता है। यह झरना लगभग 9 मीटर की ऊँचाई से नीचे गिरता हैं, और स्थानीय लोगों का यह कहना है, कि इस सल्फर युक्त पानी को पीने से पेट की कई सारी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। 

अगर आप इस ट्रिप को और भी यादगार बनाना चाहते है, तो सबसे अच्छा तरीका रोपवे से यात्रा करना है, जो पहाड़ की चोटी तक एक शानदार सवारी प्रदान करता है, और पूरे शहर का मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करता है। इस स्थान पर भगवान शिव जी का एक मंदिर है, जो झरने के ऊपर एक चट्टान पर स्थित है। यहाँ पे भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तो एवं पर्यटकों की भीड़ होती है। यहाँ पर एक हेरिटेज नामक पार्क भी है, जो उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तुकला और संस्कृति को दर्शाता है।

सहस्त्रधारा देहरादून कैसे पहुँचें? – How To Reach Sahastradhara Dehradun

Sahastradhara Dehradun
Sahastradhara Waterfall Dehradun

सहस्त्रधारा, देहरादून का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आप यहाँ पे भारत के किसी भी कोने से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते है। सहस्त्रधारा देहरादून पहुंचने के कुछ सर्वोत्तम तरीकों को नीचे बताया गया है ।

1.फ्लाइट से सहस्त्रधारा देहरादून कैसे जाएं ? ( How To Reach Sahastradhara Dehradun by Flight )

सहस्त्रधारा जलप्रपात का नजदीकी हवाई अड्डा “जॉली ग्रांट हवाई अड्डा” है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, सहस्त्रधारा से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चूंकि यह एक प्रचलित एयरपोर्ट है, इस वजह से यहां के लिए भारत के तकरीबन सभी बड़े शहरों से फ्लाइट आसानी से मिल जाती है।

आप अपने यहां से फ्लाइट के माध्यम से जॉली ग्रांट हवाई अड्डा  पहुंचने के बाद यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – कैब , ऑटो रिक्शा , टैक्सी या ई- रिक्शा आदि की सहायता से आप सहस्त्रधारा जलप्रपात बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

2. ट्रेन से सहस्त्रधारा देहरादून कैसे पहुँचे ? ( How To Reach Sahastradhara Waterfall by Train )

सहस्त्रधारा जलप्रपात का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है। आप यहाँ से आसानी से सहस्त्रधारा जलप्रपात जा सकते है, जो सहस्त्रधारा जलप्रपात से 14 किलोमीटर दुरी पे स्थित है। देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – कैब , ऑटो रिक्शा , टैक्सी या ई- रिक्शा आदि की सहायता से आप सहस्त्रधारा जलप्रपात बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

3. सड़क द्वारा सहस्त्रधारा देहरादून कैसे पहुँचे ? ( How To Reach Sahastradhara Waterfall by Road )

सहस्त्रधारा जलप्रपात कई अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, सड़क मार्ग की सहायता से अगर आप सहस्त्रधारा जलप्रपात जाने के बारे मे सोच रहे हैं, तो भी आप बिलकुल आसानी से सहस्त्रधारा जलप्रपात सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। क्योंकि सहस्त्रधारा देहरादून भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सहस्त्रधारा देहरादून शहर से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर सहस्त्रधारा रोड ( देहरादून सहस्त्रधारा मार्ग ) पर स्थित है। आप यहाँ पे बस या ऑटो के माध्यम से आसानी से आ सकते सकते हैं

सहस्त्रधारा देहरादून में रुकने की जगह – Hotels in Sahastradhara Waterfall Dehradun

साहस्रधारा घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए साहस्रधारा में रुकने की बहुत सारी व्यवस्था है। साहस्रधारा के आस-पास ही बहुत सारे होटल और धर्मशालाएं बनी हुई है, जहां व्यक्ति आराम से रुक सकता है और यहां पे होटल का किराया 800 रुपए से 5000 रुपए तक है, और आपको होटल बहुत ही आसानी से मिल जायेंगे ।

सहस्त्रधारा के आस-पास कई सरे गेस्टहाउस और रिसॉर्ट्स भी हैं, जो प्रकृति की गोद में रहकर आराम का अनुभव प्रदान करते हैं। अगर आप सहस्त्रधारा में होटल की बुकिंग ऑनलाइन करना चाहते है, तो आप makemytrip या goibibo जैसी साइटों से आसानी से कर सकते है।

सहस्त्रधारा रोपवे देहरादुन – Sahastradhara Ropeway

Sahastradhara Ropeway
Sahastradhara Waterfall Dehradun Ropeway

सहस्त्रधारा रोपवे, सहस्त्रधारा को कलंगा पहाड़ी से जोड़ने वाला रोपवे है। जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहद सुंदर और रोमांचक गतिविधि है। केबल कार में हवा में उड़ते हुए आप खूबसूरत घाटी और पहाड़ों का 360 डिग्री व्यू देख सकते हैं। रोपवे आपको कलंगा पहाड़ी पर भी ले जाता है, जहाँ आप एक मंदिर और एक पार्क देख सकते हैं।

सहस्त्रधारा का रोपवे एक ऐसा चीज है, जिसका नाम सुनते ही व्यक्ति का मन रोमांच से भर जाता है। सहस्त्रधारा ट्रिप को यादगार बनाना का सबसे अच्छा तरीका रोपवे से यात्रा करना है, जो पहाड़ की चोटी तक एक शानदार सवारी प्रदान करता है, और पूरे शहर का मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करता है। रोपवे आपको कलंगा पहाड़ी पर ले जाती है, जहाँ एक मंदिर और एक पार्क भी है। सहस्त्रधारा व्यक्तिगत, सामूहिक और परिवारों के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

सहस्त्रधारा देहरादून प्रवेश शुल्क – Sahastradhara Waterfall Dehradun Ticket Price

  • कोई प्रवेश शुल्क नहीं
  • रोपवे के लिए :- प्रति व्यक्ति 200/- रुपये

Sahasradhara Ropeway Dehradun Entry Fee :- सहस्त्रधारा रोपवे सुबह के 9:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक खुला रहता है। रोपवे की सवारी का प्रति व्यक्ति किराया 200/- रुपये है।

यह भी पढ़ें :- लखनिया दरी वॉटरफॉल : खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

सहस्त्रधारा देहरादून प्रवेश समय – Sahastradhara Dehradun Timings

Sahastradhara Waterfall Dehradun :- देहरादून में स्थित सहस्त्रधारा झरना, उत्तराखंड के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है, जो पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता के लिए विख्यात है। यह झरना इतना खूबसूरत है की इसकी खूबसूरती को देखने के लिए पर्यटक भारत के बाहर से भी आते हैं।

दिन समय
सोमवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक
मंगलवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक
बुधवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक
गुरुवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक
शुक्रवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक
शनिवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक
रविवार सुबह 8:00 AM से शाम 7:00 PM तक

 

सहस्त्रधारा जलप्रपात जाने का सबसे अच्छा समय सुबह में है, क्योंकि इस समय यहां पे काफी शांति होती है और भीड़ भी कम होता है। शांतिपूर्ण वातावरण में यात्री कुछ समय बिता सकते हैं। सहस्त्रधारा में यात्रा के लिए सर्वोत्तम समय : मार्च से अगस्त तक, जब मौसम सुहावना होता है।

सहस्त्रधारा देहरादून में घूमने का खर्चा – Budget To Visit In Sahastradhara Waterfall

अभी तक तो हम Sahastradhara Waterfall Dehradun के बारे में बात किये लेकिन अब हम साहस्रधारा में घूमने के खर्चे का अनुमान लगाएं तो प्रति व्यक्ति 4000 रुपए से 5000 रुपए का खर्चा बहुत ही आराम से आ सकता है, और आप इतने बजट में आराम से और अच्छे से घूम सकते हैं।

देहरादून से सहस्त्रधारा की दूरी – Dehradun se Sahastradhara ki Duri

sahastradhara distance
sahastradhara distance

देहरादून से सहस्त्रधारा 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो देहरादून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, और यहां पे हर साल हज़ारो की संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मानाने आते है।

ध्यान दे :- यहाँ का पानी बहुत गहरा है, और चट्टानें रहस्यमयी हैं। इसलिए अगर आप पानी में उतरना चाहते हैं, तो उतरते समय सावधानी बरतें और गुफाओं की खोज करते समय अपना और आपनो का ध्यान रखें।

सहस्त्रधारा देहरादून का इतिहास – Sahastradhara History

सहस्त्रधारा महान महाकाव्यों के युग से ही स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए एक शांति से युक्त विश्राम स्थल रहा है। स्थानीय कथाओं के अनुसार, सहस्त्रधारा का महाभारत से भी संबंध है, और ऐसा माना जाता है कि पांडव अपने वनवास के समय यहाँ पर भी आए थे। ब्रिटिश अधिकारी और उनके कर्मचारी अक्सर शांतिपूर्ण माहोल को अनुभव करने और आराम करने के लिए इस जगह पर आते थे, और कुछ इस तरह इस प्राकृतिक स्थल पर संगठित पर्यटन की शुरुआत हुई।

सहस्त्रधारा में करने योग्य गतिविधियाँ – Activities to do in Sahastradhara

सहस्त्रधारा में बहुत सी गतिविधियाँ और आकर्षण हैं, जो कुछ अलग ही अनुभव कराते है, और अलग-अलग स्वाद और रुचियों को पूरा करते हैं। निचे कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो आप सहस्त्रधारा में कर सकते हैं :-

सहस्त्रधारा की गुफ़ाएँ – Sahastradhara Caves

सहस्त्रधारा की गुफाओ को गुच्छूपानी या लुटेरों की गुफा के नाम से भी जाना जाता है। ये गुफ़ाएँ कुछ अडवेंचरस करने वालों के लिए एक मज़ेदार और साहसिक गतिविधि हैं। यहाँ की गुफ़ाओं के संकरे रास्तों और सुरंगों से होकर चलने का मज़ा ही कुछ और हैं। आप यहाँ के छिपे हुए कक्षों और संरचनाओं का पता भी लगा सकते हैं। ये गुफ़ाएँ कुछ वन्यजीवों और पक्षियों को देखने के लिए भी एक अच्छी जगह हैं।

सहस्त्रधारा वाटर पार्क – Water Park Sahastradhara Dehradun

यह वाटरपार्क सहस्त्रधारा के प्रवेश द्वार के पास में ही स्थित है। यह वाटर पार्क आये हुवे पर्यटकों के लिए एक मजेदार और मनोरंजक गतिविधि है। आप सहस्त्रधारा के इस वाटर पार्क में विभिन्न राइड्स और स्लाइड्स का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पे आपको विभिन्न प्रकर की गतिविधिया भी करने को मिल जायँगी। वाटर पार्क में एक रेस्टुरेंट भी है, जहाँ आप विभिन्न प्रकार के वयंजनो का भी आनंद ले सकते है।

सहस्त्रधारा भगवान शिव मंदिर – Sahastradhara Lord Shiva Temple

सहस्त्रधारा में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है। यहाँ पे भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तो एवं पर्यटकों की भीड़ होती है। आप मंदिर में जाकर पानी में डूबे शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। मंदिर स्थानीय त्योहारों और अनुष्ठानों को देखने के लिए भी एक अच्छी जगह है।

सहस्त्रधारा सल्फर स्प्रिंग्स – Sahastradhara Sulfur Springs

सहस्त्रधारा का मुख्य आकर्षण यहाँ का सल्फर स्प्रिंग्स हैं, जिनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस झरने के पानी में उपचार के गुण होते हैं, और आप विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए स्प्रिंग्स में स्नान भी कर सकते हैं, या अपनी त्वचा पर मिट्टी लगा सकते हैं। ये सल्फर स्प्रिंग्स शरीर और मन के लिए विश्राम और कायाकल्प का स्रोत भी हैं।

सहस्त्रधारा पिकनिक स्पॉट – Sahastradhara Picnic Spot

सहस्त्रधारा के इलाके में फैला हुआ बहुत ही वृहत पिकनिक स्पॉट है, जहाँ आप आपने परिवारों और दोस्तों के साथ सुकून भरी सांस ले सकते है। यहाँ पे आप हरे-भरे मैदान में या छायादार पेड़ों के नीचे पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पे आप रात में रुकने के लिए टेंट भी किराए पर ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- 12+ Sarnath Me Ghumne Ki Jagah – सारनाथ में घूमने की जगह

सहस्त्रधारा देहरादून उत्तराखंड ट्रेवल टिप्स – Travel Tips

Sahastradhara Waterfall Dehradun की यात्रा को आनंदित और परेशानी मुक्त बनाने के लिए नीचे कुछ उपयोगी सुझाव दिए गए हैं, जिनका ध्यान आपको अवश्य रखना चाहिए :-

  1. मानसून, सहस्त्रधारा में आने का सबसे अच्छा समय है।
  2. इस स्थान को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
  3. स्थानीय लोगों के साथ अच्छा संबंध बनाए और उनकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें।
  4. सहस्त्रधारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
  5. यहां पर्यटकों के लिए पार्किंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, लॉकर, पीने का पानी आदि जैसी कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
  6. पानी में उतरते समय सावधानी बरतें और गुफाओं की खोज करते समय सावधान रहे।
  7. कृपया भारी बारिश या तूफान के समय सहस्त्रधारा जाने से बचे।
Sahastradhara Waterfall Dehradun
Sahastradhara Waterfall Dehradun

ध्यान दें :- सहस्त्रधारा एक प्राकृतिक स्थान है, जो पर्यटकों के लिए कुछ जोखिम और चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। आपको फिसलन वाली चट्टानों, तीखे किनारों, गहरे पानी आदि से सावधान रहना है। आपको अधिकारियों और कर्मचारियों के निर्देशों और दिशा-निर्देशों का पालन बखूबी करना है।

सहस्त्रधारा जलप्रपात के आसपास घूमने की जगह – Places to Visit Around Sahastradhara

सहस्त्रधारा के आस पास कई अन्य पर्यटक स्थल भी हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए :-

1. पकेश्वर महादेव मंदिर : भगवान शिव जी को समर्पित यह मंदिर गुफा में स्थित है। यह मंदिर धार्मिक पर्यटकों के बीच बहुत प्रचलित है। यह मंदिर भी गुफा के अंदर बना हुआ है, और यह पर रहस्मई तरीके से पानी टपकता रहता है। यह खूबसूरत मंदिर सहस्तधारा देहरादून के पास स्थित है। यह दिव्य शिव मंदिर पूरे साल हज़ारो में भक्तों को आकर्षित करता है। मंदिर का नाम हिंदी शब्द के ‘टपक’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘बूंद का टपकना’ होता है। शिवलिंग के ठीक ऊपर मंदिर की छत से टपकता प्राकृतिक तरीके से पानी इसके आकर्षण को और भी बढ़ाता है।

2. मालसी डियर पार्क: ये चिड़ियाघर मसूरी रोड से 10 किलोमीटर दूर देहरादून में स्थित है। इसकी स्थापना सन्न 1976 ईस्वी में हुई थी, और यह चिड़ियाघर 25 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छा स्थान है, जहाँ सबसे खूबसूरत वन्यजीवों, पक्षियों और हिरणों का घर है। मालसी हिरण पार्क में आप कुछ लोकप्रिय प्रजातियों को देख सकते हैं। जैसे :-  नीलगाय हिरण, बारासिंघा, सांभर हिरण, मोर, खरगोश, घड़ियाल, मगरमच्छ, और बाघ, शेर, सांप, उल्लू और सैकड़ो पक्षी आदि।

3. झड़ीपानी जलप्रपात : झड़ीपानी जलप्रपात देखने में काफी शानदार और मनमोहक है। इन प्रभावशाली झरनों और उनके आस-पास की पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस घाटी में गुणवत्तापूर्ण समय बिताना एक सुखद और शांत अनुभव है। अगर आप यह पे कुछ समय बिताते है तो आपके मन को काफी सन्ति मिलेगी।

4. रॉबर केव या लुटेरों की गुफा : देहरादून में एक प्राकृतिक और बेहतरीन गुफा है, जिसे गुच्चूपानी और लुटेरों की गुफा के नाम से जाना जाता है। यह एक प्राकृतिक गुफा है, जहाँ से ठंडा पानी बहता है। लगभग 600 मीटर लंबी यह गुफा सहस्त्रधारा के पास में ही स्थित है। अंग्रेजों ने इसे यह अनोखा नाम इसलिए दिया, क्योंकि लुटेरे लोगों व्यक्ति को लूटने के बाद इस गुफा में शरण लेते थे।

सहस्त्रधारा जलप्रपात कहाँ स्थित है? – Sahastradhara Dehradun Location

Address :- सहस्त्रधारा रोड, तिमिलिमनसिंह , देहरादून , उत्तराखंड , 248001 , भारत

( Sahastradhara Dehradun Direction )

FAQ’s ( Sahastradhara Waterfall Dehradun )

सहस्त्रधारा जलप्रपात किस जिले में स्थित है?

सहस्त्रधारा जलप्रपात, उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है।

सहस्त्रधारा का अर्थ क्या है?

सहस्राधारा शब्द का अर्थ - हज़ारों धाराओं का मिलना या हज़ारों तहों वाला झरना है।

सहस्त्रधारा क्यों प्रसिद्ध है?

सहस्त्रधारा अपने औषधीय और उपचारात्मक मूल्य के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यह के पानी में सल्फर होता है ।

सहस्त्रधारा सोमवार को खुला है?

सहस्त्रधारा देहरादून प्रतिदिन सुबह के 8:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक खुला रहता है।

देहरादून से सहस्त्रधारा की दूरी?

देहरादून से सहस्त्रधारा 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो देहरादून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

सहस्त्रधारा जलप्रपात कहां स्थित है?

सहस्रधारा जलप्रपात देहरादून से 16 किलोमीटर की दूरी पर राजपुर गाँव के पास स्थित है।

Conclusion :- ( Sahastradhara Waterfall Dehradun )

सहस्त्रधारा देहरादून एक अद्भुत प्राकृतिक स्थान है, जो शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर एक ताज़गी भरा सफ़र प्रदान करता है, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और मनमोहक झरने आपको आपके मन को शांति प्रदान करती है। ऐसे में अगर आप भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो सहस्त्रधारा देहरादून जाना ना भूलें।

हमने इस पोस्ट में आपको Sahastradhara Waterfall Dehradun के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है, और हमे आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बहुत सारी जानकारी मिली होंगी। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है ।

धन्यवाद …… आपका दिन सुबह हो …….🙏