Keoti Waterfall Rewa खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी 

क्योटी वॉटरफॉल भारत के मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महाना नदी पर स्थित है, जो टोंस ( तमसा ) नदी की एक सहायक नदी है। इसे केवटी वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान आपने विशालकाय झरने की वजह से लोगो को आकर्षित करता है। क्योटी वॉटरफॉल मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे ऊँचा, और भारत का 24वां सबसे ऊंचा झरना है।

अगर आप क्योटी वॉटरफॉल जाना चाहते है, या जाने का प्लान बना रहे है, तो ये पोस्ट आपका बहुत मदद करेगा। तो आइये विस्तार से बात करते है Keoti Waterfall Rewa के बारे में जो आपको यहाँ जाने के लिए उत्त्साहित कर देगा।

Keoti Waterfall Rewa – क्योटी जलप्रपात रीवा, मध्य प्रदेश

Keoti Waterfall Rewa - क्योटी जलप्रपात रीवा, मध्य प्रदेश
Keoti Waterfall Rewa – क्योटी जलप्रपात रीवा, मध्य प्रदेश

क्योटी वॉटरफॉल, भारत का 24वां सबसे ऊंचा झरना होने के कारण पर्यटकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है, और वास्तव में यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगर आप इस झरने को सूर्योदय या सूर्यास्त के समय देखते है, तो ये झरने की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। अगर आप आपने परिवार के साथ कुछ यादगार समय बिताना चाहते है, तो एक बार आप यहां जरूर आये।

क्योटी झरना लगभग 98 मीटर (322 फीट) ऊंचा है, और जब मानसून सुरु होता है, तो यह झरना काफी आकर्षक दिखता है। आप को बता दे की क्योटी झरने को देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है, यह पूरी तरह से निशुल्क है। झरने के पास पार्किंग की भी कोई सुविधा नहीं है। यहां पर अचानक बाढ़ आने का खतरा रहता है, क्योंकि नदी पर कोई बांध नहीं है, इसलिए मानसून के दौरान स्नान या मनोरंजन के लिए नदी में जाने की सलाह नहीं दी जाती है।

98 मीटर की ऊंचाई से गिरते हुए इस झरने को देख कर मन को बहुत सुकून मिलता है, इस मनमोहक दृश्य को आप आपने कैमरा से रिकॉर्ड कर के इस यादगार लम्हे को आपने फ़ोन में कैद कर सकते है। अगर आप मध्य प्रदेश के रीवा जिले में घूमने जा रहे है, तो यहां पे आना मत भूलियेगा। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।

क्योटी जलप्रपात तक कैसे पहुंचें – How to Reach Keoti Waterfall Rewa

क्योटी झरना रीवा से लगभग 46 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यहां आप अपनी पर्सनल बाइक या कार से जा सकते हैं, और आप यहां बस द्वारा भी जा सकते हैं।

निकटतम रेलवे स्टेशन :- निकटतम रेलवे स्टेशन, “रीवा रेलवे स्टेशन” है।

निकटतम हवाई अड्डा :- निकटतम हवाई अड्डा, “डुमना हवाई अड्डा” है।

पता :- “केवटी फॉल्स, सिरमौर रोड, रीवा डिस्ट्रिक, मध्य प्रदेश, भारत”

ट्रेवल टिप्स – Travel Tips Keoti Waterfall, Rewa

Keoti Waterfall Rewa
Keoti Waterfall Rewa

क्योटी वॉटरफॉल जाते समय सुरक्षा को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है। क्योटी वॉटरफॉल के आस-पास की खतरनाक इलाकों में न जाये, और वॉटरफॉल के किनारे पे नहाना या उसके ज्यादा करीब जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए सुरक्षा के नियमों का पालन अवस्य करें और आपने ट्रिप को यादगार बनाये।

क्योटी जलप्रपात के पास रुकने की जगह ( Hotels near Keoti Waterfall Rewa, Madhya Pradesh )

क्योंटी जलप्रपात रीवा घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए रीवा जिले में और उसके आस पास रुकने की बहुत सारी व्यवस्था है।  रीवा जिले में बहुत सारे होटल बने हुए है, जहां व्यक्ति आराम से रुक सकता है, और यहां पे होटल का किराया तक़रीबन 1000 रुपए से 5000 रुपए तक के है, और आप को होटल बहुत ही आराम से मिल जायेंगे।

क्योटी जलप्रपात  घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Keoti Waterfall Rewa

रीवा शहर को वॉटरफॉल के शहर के रूप में जाना जाता है। क्योंटी जलप्रपात की यात्रा के लिए मानसून सबसे अच्छा समय है। गर्मियों के समय में यहां पे न जाएँ क्योंकि गर्मी में झरने में पानी ना के बराबर होता है, और रीवा में गर्मी भी बहुत कड़क होती है। तो अगर आप यहां पे जाना चाहते है, तो मानसून के समय ही जाये।

यह भी पढ़े :- देवदरी-राजदरी वाटरफॉल, खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

क्योटी जलप्रपात कहां स्थित है – Location of Keoti Waterfall

Keoti Waterfall Rewa, Madhya Pradesh
Keoti Waterfall Rewa, Madhya Pradesh

यह मध्य प्रदेश के रीवा जिले से 46 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यह क्षेत्र चित्रकूट पहाड़ियों के “क्योंटी गांव” में है, जो कैमूर पर्वतमाला का एक भाग है। Address :- “केवटी फॉल्स, सिरमौर रोड, रीवा, मध्य प्रदेश”

  • यह झरना रीवा शहर ( मध्य प्रदेश ) से लगभग 46 किलोमीटर की दुरी पे स्थित है।
  • यह झरना इलाहाबाद ( उत्तर प्रदेश ) से 95 किलोमीटर की दुरी पे स्थित है।

क्योटी जलप्रपात घूमने का खर्चा – Budget to Visit Keoti Waterfall, Rewa

अभी तक तो हम Keoti Waterfall Rewa के बारे में बात किये लेकिन अब हम क्योटी वॉटरफॉल घूमने के खर्चे का अनुमान लगाएं तो प्रति व्यक्ति 1500 रुपए से 2000 रुपए का खर्चा बहुत ही आराम से आ सकता है, और आप इतने बजट में आराम से और अच्छे से घूम सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Chuka Beach कैसे पहुंचे और कहाँ रुके सम्पूर्ण जानकारी

FAQ’s ( Keoti Waterfall Rewa )

केओटी फॉल्स कब जाएं?

क्योंटी जलप्रपात की यात्रा के लिए मानसून सबसे अच्छा समय है। क्योंकि गर्मी में झरने में पानी ना के बराबर होता है, और रीवा में गर्मी भी बहुत कड़क होती है।

केओटी जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

केवटी जलप्रपात महाना नदी पर स्थित है, जो तमसा या टोंस नदी की एक सहायक नदी है।

रीवा में कौन सा जलप्रपात प्रसिद्ध है?

चचाई जलप्रपात रीवा, मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात है, यह झरना मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे ऊंचे झरनो में से हैं।

रीवा जिले में कुल कितनी नदियां हैं?

रीवा जिले में गंगा की दो सहायक नदियां टोंस या तमस और सोन नदी है।

रीवा में कितने जलप्रपात है?

रीवा जिले में 4 जलप्रपात बहुत ही प्रसिद्ध है, पूर्वा फॉल, चचाई फॉल, क्योटी फॉल और बहुती फॉल।

निष्कर्ष ( Conclusion )

हमने इस पोस्ट में आपको Keoti Waterfall Rewa के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है, और हमे आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बहुत सारी जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें ट्रेवल हिंदी से। इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट जरूर करे।

धन्यवाद …… आपका दिन सुबह हो …….🙏

Leave a Comment