देवदरी-राजदरी वाटरफॉल, खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

अगर आप पहाड़ो और झरनो के शौकीन है, तो आपको देवदरी और राजदरी जरूर जाना चाहिए। देवदरी और राजदरी चंदौली जिले में स्थित एक बेहतरीन पर्यटक स्थल हैं। जहाँ पे जाने के बाद आपको लगेगा की आप जन्नत में आ गए है। यहां पे दो भव्य वाटरफाल है – देवदरी वॉटरफॉल और राजदरी वॉटरफॉल। ऊँचे ऊँचे चट्टानों के ऊपर से गिरते झरनों के कारण राजदरी और देवदरी आपके मन को बहुत प्रसन्न करेगी।

शहर की हलचल से दूर इस क्षेत्र के सुंदर व शांत वातावरण में आपको बहुत शांति मिलेगी। देवदारी और राजदरी झरना विंध्य रेंज की हरी-भरी हरियाली के बीच बसा एक झरना है। यह झरना सुरम्य परिदृश्यों से घिरा हुआ है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और साहसिक उत्साही लोगों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बनाता है। पर्यटक आमतौर पर यहां एक दिन की यात्रा के लिए आते हैं, क्योंकि यहां पे रुकने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। तो आइये विस्तार से बात करते है Devdari Rajdari Waterfall के बारे में। 

Table of Contents

राजदरी जलप्रपात – Rajdari Waterfall

राजदरी जलप्रपात - Rajdari Waterfall
राजदरी जलप्रपात – Rajdari Waterfall

पूर्वांचल का प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट राजदरी झरना प्राकृतक प्रेमिओ के किये बेस्ट स्पॉट है। राजदरी वॉटरफॉल बिन्ध्य पर्वत श्रृंखला से निकल के कोसी नदी में मिलने वाला एक भव्य जलप्रपात है, यह तक़रीबन 100 फ़ीट की ऊंचाई से गिरता है और इसका पानी बहुत तेज़ गति से बहता है, बरसात के समय में जब इस झरने में पानी चरम पे होता है, तो इसका पानी और भी तेज़ गति से बहने लगता है, और यह नज़ारा काफी अद्भुत लगता है। 

यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उचित रेलिंग का निर्माण किया गया है, ताकि किसी भी पर्यटक को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सेल्फी क्लिक करने या फोटो खींचने के लिए कई स्थान यहां पे है, जहा पे आप आपने मनमुतबित फोटो क्लिक क्र सकते है। राजदरी वॉटरफॉल के पास में ही एक प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर है जो शिव जी को समर्पित है। ऐसा मन जाता है की ये मंदिर 11वी शतब्दी में बनवाया गया था।

Address :- Chandauli, Uttar Pradesh 232111

देवदरी जलप्रपात – Devdari Waterfall

देवदरी जलप्रपात - Devdari Waterfall
देवदरी जलप्रपात – Devdari Waterfall

देवदरी झरने के पास पहुंचने पर, पर्यटक चट्टानी इलाके से नीचे गिरते पानी का एक बेहतरीन नज़ारा देख सकते हैं। झरना नीचे एक प्राकृतिक पूल बनाता है, जहाँ पे जा के आप स्नान कर सकते हैं, और ठंडे पानी का आनंद ले सकते हैं। आसपास का क्षेत्र घनी वनस्पतियों से सुसज्जित है, जो इस स्थान के प्राकृतिक आकर्षण को बढ़ाता है। वातावरण शांतिपूर्ण है और इस प्रकार विश्राम के लिए आदर्श वातावरण बनता है।

देवदारी झरना राजदरी झरने से केवल 500 मीटर की दुरी पे स्थित है। देवदारी झरना वास्तव में वाराणसी के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। देवदारी झरना जैसी जगहों पर जाना सही मायने में अविश्वशनी है। देवदारी झरना भले ही राजदरी झरने से छोटा है, लेकिन इसका नज़ारा बहुत ही अद्भुत और मनमोहक है। जब आप इस झरने के पानी को निचे गिरता देखेंगे तो ये आप के मन को बहुत भायेगा।

यहां पे आप लोगो को फोटो खींचने के लिए बहुत ही अच्छे अच्छे लोकेशन देखने को मिल जायेंगे और फोटो के लिए यहां पे सेल्फी पॉइंट भीं है। यहां पे हर साल हज़ारो की संख्या में लोग पहुंचते है और ये स्थान लोगो में पिकनिक स्पॉट के नाम से भी बहुत विख्यात है। देवदारी झरना हरे-भरे परिवेश के बीच चांदी जैसे पानी के झरने वाला एक सुंदर स्थान है। 58 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरने वाले झरने पर्यटन का एक लोकप्रिय स्थान हैं और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

Address :- Chandauli, Uttar Pradesh 232111

देवदरी राजदरी जलप्रपात का इतिहास – History Of Devdari Rajdari Waterfall

Devdari Rajdari Waterfall
Devdari Rajdari Waterfall

इस क्षेत्र को 18वीं शताब्दी में बनारस के शासकों के लिए शिकार का क्षेत्र बनाया गया था। वन्यजीव अभयारण्य मई सन्न 1957 ईस्वी में स्थापित किया गया था। एशियाई शेरों को सन्न 1958 ईस्वी में चंद्रप्रभा में लाया गया था। शुरुआत में यह अभ्यास सफल रहा, सन्न 1969 ईस्वी तक शेरों की संख्या तीन से बढ़कर ग्यारह हो गई थी। हालांकि, अगले वर्ष शेर गायब पाए गए । सन्न 1993 ईस्वी में इस योजना को फिर से पुनर्जीवित किया गया, हालाँकि भारत सरकार ने अभी तक इसके संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

धारावाहिक चंद्रकांता इन्हीं झरनों के आसपास के क्षेत्र पर आधारित था। हम आज भी विजयगढ़ किले और नौगढ़ किले के खंडहरों को देख सकते हैं। चंद्रकांता संतति नामक प्रसिद्ध उपन्यास प्रसिद्ध लेखक श्री देवकीनंदन खत्री द्वारा लिखा गया था। नौगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र सिंह और विजयगढ़ की राजकुमारी चंद्रकांता के बीच की अमर प्रेम-कहानी इसी पृष्ठभूमि पर आधारित थी। उपन्यास और टीवी शो में दिखाए गए कई संबंधित स्थान अभी भी सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज और चंदौली जिले में देखे जा सकते हैं। विजयगढ़ किला और नौगढ़ किला के खंडहर उनमें से एक हैं। 

प्रवेश शुल्क देवदरी राजदरी – Entry Fee Of Devdari Rajdari Waterfall

Devdari Rajdari
Devdari Rajdari

इस जलप्रपात को देखने के लिए आपको 50 रुपये का टिकट लेना होता है, वहीं विदेशी नागरिकों के लिए इस टिकट की कीमत 300 रुपये की होती है। यह सुंदर जगह वाराणसी से मात्र 70 किलोमीटर दुरी पे स्थित है जहा पे आप सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते है।

देवदरी राजदरी कैसे पहुंचे? – How to Reach Devdari Rajdari Waterfall

देवदरी राजदरी, उत्तर प्रदेश के मुख्य आकर्षणों में से एक है। आप यहा पे भारत के किसी भी कोने से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते है। देवदरी राजदरी पहुंचने के कुछ सर्वोत्तम तरीकों को नीचे बताया गया है ।

1.फ्लाइट से देवदरी राजदरी कैसे जाएं ? ( How To Reach Devdari Rajdari Waterfall by Flight )

देवदरी राजदरी का नजदीकी हवाई अड्डा “लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा” बाबतपुर है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर देवदरी राजदरी से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चूंकि यह एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है इस वजह से यहां के लिए भारत के तकरीबन सभी बड़े शहरों से फ्लाइट आसानी से मिल जाती है।

आप अपने यहां से फ्लाइट के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा  पर पहुंचने के बाद यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – कैब , ऑटो रिक्शा , टैक्सी या ई- रिक्शा आदि की सहायता से आप देवदरी राजदरी बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

2. ट्रेन से देवदरी राजदरी कैसे पहुँचे ? ( How To Reach Devdari Rajdari Waterfall by Train )

देवदरी राजदरी जलप्रपात चंदौली जिले में स्थित हैं, जो नई दिल्ली-गया रेल खण्ड पर एक छोटा सा स्टेशन चंदौली मझवार के नाम से है, ट्रेन से आ सकते है हालांकि यहाँ सभी ट्रैन का ठहराव नही होने के कारण अधिकतर लोग चंदौली से 10 किलोमीटर दूर स्थित मुग़लसराय रेलवे स्टेशन ( पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ) पर उतर सकते है ,और वहाँ से टैक्सी बुक करके इस पिकनिक स्पॉट पर आया जा सकता है। 

3. सड़क मार्ग से देवदरी राजदरी कैसे पहुँचे ? ( How To Reach Devdari Rajdari Waterfall by Road )

देवदरी राजदरी कई अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, सड़क मार्ग की सहायता से अगर आप देवदरी राजदरी जाने के बारे मे सोच रहे हैं तो भी आप बिलकुल आसानी से देवदरी राजदरी सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। क्योंकि देवदरी राजदरी भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है तो आप आसानी से सड़क मार्ग से  देवदरी राजदरी पहुंच सकते हैं।

मुगलसराय से चकिया के लिए साझा जीप लें। चकिया से कुछ दूरी पर आपको देवदरी के लिए दूसरी जीप मिल जायेगी।

देवदरी राजदरी जाने का सही मौसम ( कब जाये? )

देवदरी राजदरी
देवदरी राजदरी

वैसे तो यहाँ आप कभी भी जा सकते है, लेकिन गर्मी में पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आप घूमने का मज़ा नही ले पायेंगे क्योकि गर्मी जबरदस्त पड़ती है, जबकि बरसात में जाने पर यहाँ हमेशा सावधानी रखना पड़ेगा क्योंकि यह वाटरफाल पहाड़ी और बरसाती नदी पर बना है, जो बरसात में अपने विकराल रूप में आ जाता है, जिसके चलते झरने का पानी कभी भी बढ़ और घट सकता है।

इसलिए आपके जाने का सही समय सितम्बर से फरवरी है, यहाँ राजदरी में लोग झरने के पानी से नहाते भी है, बरसात में झरने का दृश्य बहुत ही सुहावना रहता है।

नोट :- अगर बरसात में जाना चाहे तो सावधानी से अपने ट्रिप को एन्जॉय कर सकते है।

यह भी पढ़ें :- Swarved Mahamandir Dham in Hindi : खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

देवदरी राजदरी में रुकने की जगह – Places to Stay in Devdari Rajdari Waterfall

पर्यटक आमतौर पर यहां एक दिन की यात्रा के लिए आते हैं, क्योंकि यहां आवास की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन अगर आप इस स्थान पे घूमने के लिए दूर से आ रहे हैं, तो आप वाराणसी में ठहर सकते हैं। यहाँ रुकने से आपका यह लाभ होगा की आप वाराणसी भी अच्छे से घूम सकते हैं, वाराणसी में आपको आपके बजट के हिसाब से बहुत सारे छोटे-बड़े होटल मिल जायेंगे, और एकदिवसी टूर बना कर आप अपने व्यक्तिगत वाहन से या प्राइवेट टैक्सी को बुक करके देवदरी राजदरी जलप्रपात को भी देखने आ सकते हैं।

देवदरी राजदरी जलप्रपात खुलने का समय – Timing Of Devdari Rajdari Waterfall

देवदरी वॉटरफॉल और राजदरी वॉटरफॉल खुलने का समय  :-  सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक

ट्रेवल टिप्स :-

  1. मानसून के मौसम (जून से सितंबर) के दौरान यात्रा करने की सलाह दी जाती है, जब झरना अपनी पूरी महिमा पर होता है।
  2. कुछ नाश्ता और पानी पैक कर लें क्योंकि आस-पास भोजन के सीमित विकल्प उपलब्ध हैं।
  3. मच्छरों और अन्य कीड़ों से खुद को बचाने के लिए कीट प्रतिरोधी दवा अपने साथ रखें।

देवदरी राजदरी में घूमने का खर्चा – Budget To Visit In Devdari Rajdari Waterfall

rajdari
rajdari

वैसे तो यहाँ पे आपका कुछ ज्यादा खर्चा नहीं होगा , फिर भी अगर अंदाज़ा लगाए तो 300 रुपए से लेकर 500 रुपए प्रति व्यक्ति तक आपका देवदरी और राजदरी में खर्चा होगा, क्युकी यहाँ पे ज्यादा कुछ करने को नहीं है, बस आपका जो खाने पिने का खर्चा है वही होगा। बाकि यहाँ के प्राकृत सौंदर्य को देखने का पैसा नहीं लगता।

देवदरी राजदरी में पर्यटकों के लिए खास इंतेजाम

राजदरी जलप्रपात
राजदरी जलप्रपात

चंदौली के इस वॉटर फॉल को देखने के लिए लाखों सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। वहीं जुलाई से सितंबर के बीच मानों यहां लोगों का भारी सैलाब देखा जाता है। जिसे देखते हुए वन विभाग की ओर से भी पर्यटकों के लिए खास इंतेजाम किए गए है। घने जंगल के बीच स्थित इस जगह पर काफी ऊंचाई से नीचे गिरता पानी बेहद ही शानदार दृश्य दर्शाता है। वहीं गिरते पानी की तेज आवाज मानो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह सुंदर नजारे देखने के लिए लोग विदेशों से यहां आते हैं।

स्थानीय खानपान और खरीदारी – Local Dining and Shopping

कही भी यात्रा करने के दौरान स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना बहुत ही आवश्यक होता है। देवदरी और राजदरी के आस पास के छेत्र में आपको यहाँ के कुछ स्थानीय स्वादिष्ट भोजन खाने को मिल जायेंगे जैसे:- 

  • लिट्टी चोखा
  • चाट पपड़ी
  • ब्रेड पकोड़ा
  • गोलगप्पा
  • खीर और मिठाई
  • कचौड़ी सब्जी

वाराणसी के पास सबसे अच्छा झरना ( Best Waterfall Near Varanasi )

वाराणसी के पास सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक राजदरी और देवदारी झरने हैं। ये झरने वाराणसी से लगभग 60 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित हैं। ये झरने अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं और प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य हैं।

देवदरी राजदरी के आसपास देखने लायक जगहें – Places To See Around Devdari Rajdari Waterfall

लखनिया दरी :- लखनिया दरी भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला में एक झरना और पिकनिक स्पॉट है। ये बनारस और चुनार से आसानी से पहुंचने लायक जगह है, और इसका सबसे नजदीकी बाजार अहरौरा बाजार है। इस झरने से कुछ ही दूर पे एक और झरना है, जिसका नाम चूना दरी है।

चन्द्रप्रभा डैम :- राजदरी से 8 KM आगे चन्द्रप्रभा नदी पर बना चन्द्रप्रभा डैम देखने लायक है, यह भी स्थान सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है।

कोसी नदी :- यह नदी इस जगह का एक मुख्या आकर्सन है, कोसी नदी के किनारे टहलना और नदी में नौका विहार करना बहुत ही आनंद देता है।

FAQ’s ( Devdari Rajdari Waterfall )

वाराणसी से राजदरी देवदरी की दूरी?

वाराणसी से राजदरी देवदरी की दूरी 70 किलोमीटर (1 घंटा 55 मिनट) है।

देवदरी जलप्रपात कहाँ स्थित है?

देवदारी झरना, उत्तर प्रदेश राज्य में वाराणसी से 70 किलोमीटर दुरी पे स्थित एक मनमोहक प्राकृतिक आकर्षण है।

देवदरी से राजदरी के बीच की दूरी?

राजदरी झरने से देवदरी झरने की दुरी लगभग 950 मीटर है।

मुगलसराय से राजदरी देवदारी की दूरी?

राजदरी देवदरी चंदौली जिले के चकिया इलाके में स्थित है। यह पं0 दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय जंक्शन) से 55.2 किलोमीटर दूर है।

राजदरी जलप्रपात कहाँ स्थित है?

राजदरी जलप्रपात, उत्तर प्रदेश राज्य में वाराणसी से 70 किलोमीटर दुरी पे स्थित एक मनमोहक प्राकृतिक आकर्षण है।

Conclusion :- ( Devdari Rajdari Waterfall )

राजदरी-देवदरी वाटरफॉल एक अद्भुत प्राकृतिक गंतव्य है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भरपूर मजे कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और मनमोहक झरने आपको तुरंत इस जगह से प्यार करने पर मजबूर कर देंगे। ऐसे में अगर आप भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो राजदरी-देवदरी वाटरफॉल जाना ना भूलें।

यहां के हरे-भरे वादियां, ठंडे पानी की धाराएं और शांत वातावरण आपके मन को शांति प्रदान करेंगे और आपको तरोताजा कर देंगे। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं तो इस अद्भुत स्थल का दीदार जरूर करें, अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां आएं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

हमने इस पोस्ट में आपको Devdari Rajdari Waterfall के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है और हमे आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बहुत सारी जानकारी मिली होंगी। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है । धन्यवाद ………….🙏

यह भी पढ़ें :-

12+ Sarnath Me Ghumne Ki Jagah – सारनाथ में घूमने की जगह

Leave a Comment