मनाली कैसे पहुंचे और कहाँ घुमे सम्पूर्ण जानकारी : Manali Kaise Jaye

मनाली, हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जो अपने खूबसूरत वादियों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए काफी लोकप्रिय है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, और बर्फीली वादियों में घूमने के शौकीन हैं, तो आपके लिए मनाली सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस है। तो आइये बिस्तार से बात करते है की मनाली कैसे जाये ( Manali Kaise Jaye ) और कहाँ-कहाँ घूमे।

मनाली कैसे पहुंचे? – Manali Kaise Jaye

वैसे तो मनाली पहुंचने के कई सरे रास्ते है, लेकिन आज हम आपको मनाली कैसे पहुंचे, इसके सबसे आसान और सुगम तरीके के बारे में बताने वाले हैं। मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, जो हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है। मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, इसीलिए यहां पे पहुंचने के लिए यातायात के साधनों की कोई कमी नहीं है।

ट्रैन से मनाली कैसे पहुंचे – How To Reach Manali By Train

अगर आप मनाली ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो मनाली का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन “जोगिंदर नगर” रेलवे स्टेशन है, और यहाँ से मनाली तकरीबन 147 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आप अपने यहां से आसानी से जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन आ सकते है। फिर जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – प्राइवेट बस, सरकारी बस या टैक्सी आदि की सहायता से आप मनाली बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर आपके शहर से जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन के लिए कोई ट्रेन की सुविधा नहीं है, तो आप चंडीगढ़ या पठानकोट इन दोनों शहरों में से किसी एक के लिए ट्रेन पकड़ सकते है। यहां पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी के माध्यम से मनाली एकदम आसानी से जा सकते है।

सड़क द्वारा मनाली कैसे पहुंचे? – How To Reach Manali By Road

सड़क मार्ग की सहायता से अगर आप मनाली जाने के बारे मे सोच रहे हैं, तो भी आप बिलकुल आसानी से मनाली सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। क्योंकि मनाली, भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, तो आप आसानी से सड़क मार्ग से मनाली पहुंच सकते हैं।

मनाली, सड़क द्वारा ( दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला ) और कई अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है। आप मनाली से आने-जाने वाली स्लीपर बस की सेवाएं आसानी से ले सकते हैं, और अधिकतर पर्यटक मनाली सड़क के रास्ते ही आते हैं।

हवाई मार्ग से मनाली कैसे पहुंचे? – How To Reach Manali By Air

मनाली का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट भुंतर में स्थित कुल्लू मनाली एयरपोर्ट” है, जहां से मनाली की दूरी तक़रीबन 50 किलोमीटर है। भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आप यहां से  प्राइवेट बस, सरकारी बस या टेक्सी की सहायता से मनाली बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

  • भुंतर हवाई अड्डे से मनाली तक जाने के लिए टैक्सी और बस की सुविधा उपलब्ध है, जिसका किराया 500 रुपये से 1500 रुपये तक हो सकता है।

इसे भी पढ़े :- देवदरी-राजदरी वाटरफॉल, खर्चा और घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

मनाली ट्रेवल टिप्स – Manali Travel Tips in Hindi

  • यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है।
  • यात्रा के समय अपने साथ आवश्यक वस्त्र, दवाइयाँ, और स्नैक्स रखें।
  • मनाली में पर्यावरण को स्वच्छ रखें , स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अनावश्यक गतिविधि न करे।
  • मनाली के लिए कई शहरों से सीधी बस सेवा भी उपलब्ध हैं। आप इसका भी इस्तेमाल के सकते है।

मनाली में घूमने की जगह – Places To visit in Manali

वैसे तो कुल्लू, मनाली में घूमने की जगह बहुत सारी है, लेकिन आज हम कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बात करने वाले है।

  1. चंद्रतल बारालाछा ट्रैक ( Chandratal Baralachha ट्रैक )
  2. मनु मंदिर ( Manu Temple )
  3. मनाली सेंक्चुरी ( Manali Sanctuary )
  4. हडिम्बा मंदिर ( Hadimba Temple )
  5. कुल्लू ( KULLU )
  6. रोहतांग पास ( Rohtang Pass )
  7. नेहरू कुंड ( Nahru Kund )
  8. जोगिनी वॉटरफॉल ( Jogini Waterfall )
  9. सोलंग घाटी ( Solang Valley )
  10. मनिकरण साहिब ( Manikaran Sahib )
  11. हिमाचल संस्कृति, लोक कला संग्रहालय ( Himachal Museum of Culture and Folk Art )
  12. नग्गर ( Naggar , Manali Kaise Jaye )
  13. तिब्बती मठ ( Tibbati Mathh )
  14. वशिष्ठ गर्म पानी के झरने ( Vashishtha Hot Springs )
  15. क्लब हाउस ( Club House )
  16. गुलाबा ( Gulaba )
  17. माँ शरवरी मंदिर ( Maa Sharvari Temple )
  18. राहला वॉटरफॉल ( Rahala Waterfall )
  19. कोठी ( Kothi )

इसे भी पढ़े :- 30+ माउंट आबू में घूमने की जगह, खर्चा और सम्पूर्ण जानकारी

FAQ’s ( Manali Kaise Jaye )

मनाली जाने का कितना खर्चा है?

3 दिनों के लिए मनाली यात्रा की लागत प्रति व्यक्ति 10,000 रुपए से 15,000 रुपए तक आएगा।

मनाली में कितने दिन घूमना है?

3 से 4 दिनों में आप मनाली अच्छे से घूम सकते है।

मनाली कौन से महीने में घूमने जाना चाहिए?

मनाली की यात्रा का सही समय अक्टूबर से फरवरी के सर्दियों के महीनों में है। इस समय आप पहाड़ो पे बर्फ से बिछी चादर का आनंद ले सकते है।

मनाली में कब बर्फ गिरती है?

मनाली, में अक्टूबर से फरवरी के सर्दियों के महीनों में बर्फ गिरती है।

मनाली में होटल का किराया कितना है?

मनाली में होटल का किराया 1000 रुपए से 5000 रुपए तक है।

निष्कर्ष – Conclusion

हमने इस पोस्ट में आपको Manali Kaise Jaye के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है, और हमे आशा है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बहुत सारी जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें ट्रेवल हिंदी से। इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट जरूर करे।

धन्यवाद …… आपका दिन सुबह हो …….🙏

Leave a Comment